जबलपुर। दमोह जिले के ग्राम सतरिया में मंदिर के पास ओबीसी समुदाय के एक युवक से पैर धुलवाने और उसी पानी को पीने को बाध्य करने वाले पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
MP News : जबलपुर। दमोह जिले के ग्राम सतरिया में मंदिर के पास ओबीसी समुदाय के एक युवक से पैर धुलवाने और उसी पानी को पीने को बाध्य करने वाले पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सरकार ने यह जानकारी हाईकोर्ट में दी। एसपी के मुताबिक,अतुल और पांच आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने कलेक्टर और दमोह के एसपी को हलफनामे के साथ जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। याचिका पर अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sensex-share-market-sebi/94295