प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ओडिशा में शिक्षा विभाग पर बड़ी कार्रवाई

स्कूली किताबों में गलतियों को लेकर सीएम मोहन माझी ने SCERT के पूर्व डायरेक्टर समेत 4 को किया सस्पेंड

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में गलतियों को लेकर SCERT के पूर्व डायरेक्टर मनोज पाढ़ी और तीन असिस्टेंट डायरेक्टर को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

स्कूली किताबों में गलतियों को लेकर सीएम मोहन माझी ने scert के पूर्व डायरेक्टर समेत 4 को किया सस्पेंड

Odisha Suspends SCERT Officials Over Textbook Errors |

भुवनेश्वर (ओडिशा)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में गलतियों पर बनी एक समिति की रिपोर्ट के आधार पर टीचर्स ट्रेनिंग और SCERT के पूर्व डायरेक्टर मनोज पाढ़ी और तीन असिस्टेंट डायरेक्टर को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। बयान में कहा गया है कि पाठ्यपुस्तकों की गलतियों की जांच के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसी रिपोर्ट के आधार पर कमियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

पूर्व निदेशक समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज

बयान में आगे कहा गया कि मनोज पाढ़ी के अलावा, असिस्टेंट डायरेक्टर प्रलिप्ता मिश्रा, दिलीप कुमार साहू और भारती टुडू को भी सस्पेंड किया गया है। इसमें यह भी कहा गया कि छह अन्य असिस्टेंट डायरेक्टर - बंदिता पटनायक, मानस रंजन राउत, मनोरंजन महापात्रा, प्रशांत कुमार साहू, मानस कुमार नायक और डॉ. सुदर्शन संतरा के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और पाठ्यपुस्तकों की गलतियों को दूर करने के लिए समिति की सभी 14 सिफारिशों को लागू करने का निर्णय लिया है।

छात्रों तक त्रुटिरहित किताबें पहुंचाने के लिए नए कदम

बयान में कहा गया, "इनमें SCERT द्वारा एक मास्टर 'इराटा रजिस्टर' (गलतियों की सूची) तैयार करना, छात्रों को सही जानकारी देना और संस्थान के भीतर एक क्वालिटी एश्योरेंस सेल बनाना शामिल है।" सरकार ने यह भी फैसला किया है कि भविष्य में भाषा, कंटेंट, चित्र और प्रिंटिंग की गुणवत्ता से जुड़ी जरूरी मंजूरी लिए बिना किसी भी पाठ्यपुस्तक को प्रिंटिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा ताकि छात्रों को बिना गलती वाली पाठ्यपुस्तकें मिल सकें। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम सामने आने पर कांग्रेस के सवाल, मनीष तिवारी ने राजनाथ सिंह को घेरा

Related to this topic: