प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिजनौर में बारूद ब्लास्ट मामले में एक बच्चे की मौत

बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री के पास बारूद में ब्लास्ट: इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत

बिजनौर जिले में पटाखा फैक्ट्री के पास पड़े बारूद में हुए भीषण विस्फोट की चपेट में आने से झुलसे दो सगे भाइयों में से एक बच्चे की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री के पास बारूद में ब्लास्ट इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत

पटाखा फैक्ट्री के पास धमाका |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद में पटाखा फैक्ट्री के पास बंद पड़े भट्टे के किनारे पड़े बारूद में ब्लास्ट होने से दो बच्चे बुरी तरह झुलसे गए थे, आज एक बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दरअसल, बिजनौर जनपद के थाना शेरकोट के गाँव वाजिदपुर में स्थित दिया फायर वर्क्स आतिशबाजी की फैक्ट्री के पास बारूद में 20 सितंबर को ब्लास्ट हो गया था।

आग से दोनों बालक बुरी तरह झुलसे

जिसमें दो सगे भाई रोहन व रोहित जंगल से पशुओ के लिए चारा लेकर घर की और आ रहे थे कि इसी बीच फैक्ट्री के कुछ दूरी पर सड़क किनारे बंद पड़े बट्टे के पास आतिश बाजी का मिक्स मैटेरियल का ढेर पड़ा था अचानक बारूद में तेज़ धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ, इसी बीच दोनों सगे भाई बारूद की जद में आ गए ब्लास्ट के बाद बारूद में लगी आग से दोनों बालक बुरी तरह झुलस गए थे जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा से दोनों भाइयों की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

छोटे बच्चे की इलाज के दौरान दिल्ली अस्पताल में मौत

आज इलाज के दौरान ब्लास्ट में झूलसे दोनों बच्चों में से, एक छोटे बच्चे की इलाज के दौरान दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई है। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दूसरे घायल बच्चे की भी हालत नाजुक बनी हुई है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

फैक्ट्री मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने फैक्ट्री के पास हुए ब्लास्ट का खुलासा करते हुए फैक्ट्री मालिक मुकेश सहित युसूफ व गुफरान को गिरफ्तार कर लिया है,विस्फोट इतना भयंकर था कि जिसकी आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी थी। ब्लास्ट में झूलसे बच्चे की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए फैक्ट्री गांव के पास से हटाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ेंः वाराणसी में बारिश के बीच जलजमाव से बढ़ा डेंगू और मलेरिया का खतरा

Related to this topic: