MP News : जबलपुर। भिंड जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।
विद्यार्थों ने की आत्महत्या, एक फांसी पर झूला तो दूसरी ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन
|
MP News : जबलपुर। भिंड जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पढ़ाई नहीं करने को लेकर पिता की डांट से आहत होकर छात्र घर से निकल गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
इलाके में फैल गई सनसनी
घटना भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 रजरायपुर की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि छात्र को उसके पिता ने पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और घर छोड़कर चला गया। कुछ समय बाद गांव के बाहर एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
एक दूसरी छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
उधर, जबलपुर से भी एक और दुखद घटना सामने आई है। यहां नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने बच्चों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस दोनों ही मामलों में हर पहलू से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/dharmendra-pradhan-spoke-on-the-new-ugc-rule-there-will-be-no-discrimination/130761