नई दिल्ली। पाकिस्तान की सेना अब लगभग पूरी तरह चीनी हथियारों पर निर्भर है। उसके 80 प्रतिशत हथियार चीन से आयात होते हैं।
नई दिल्ली। पाकिस्तान की सेना अब लगभग पूरी तरह चीनी हथियारों पर निर्भर है। उसके 80 प्रतिशत हथियार चीन से आयात होते हैं।अंतरराष्ट्रीय रक्षा अध्ययन संस्थान स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (एसआईपीआरआई ) की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021-25 में विश्व के बड़े शस्त्र आयातकों में पाकिस्तान पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 2016-20 में वह दसवें स्थान पर था। दोनों समय के बीच पाकिस्तान का शस्त्र आयात 66 प्रतिशत बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार 2021-25 के दौरान पाकिस्तान के कुल हथियार आयात का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा चीन से आया, जबकि 2016-20 में यह हिस्सा 73 प्रतिशत था। चीन के हथियारों का सबसे बड़ा ग्राहक पाकिस्तान एसआईपीआरआई के आंकड़ों के अनुसार चीन ने 2021-25 के दौरान 47 देशों को हथियार बेचे लेकिन उसके कुल हथियार निर्यात का 61 प्रतिशत केवल पाकिस्तान को गया यानी चीन का सबसे बड़ा रक्षा ग्राहक पाकिस्तान ही बना हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान को चीन से कई बड़े सैन्य सिस्टम मिले, जिनमें लड़ाकू विमान सीएसी एफसी-1 जिसे पाकिस्तान में जेएफ 17 थंडर कहा जाता है, शामिल हैं। पाकिस्तान दावा करता है कि इस विमान का उत्पादन दोनों देशों ने मिलकर किया है।
पांच सबसे बड़े हथियार आयातक
रिपोर्ट के अनुसार 2021-25 के दौरान दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयातक देश रहे-यूक्रेन, भारत, सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान। इन पांच देशों ने मिलकर दुनिया के कुल हथियार आयात का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा लिया।
भारत दूसरा सबसे बड़ा शस्त्र आयातक
रिपोर्ट के अनुसार भारत वैश्विक हथियार आयात में 8.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा सबसे बड़ा आयातक बना हुआ है। हालांकि पिछले दशक में भारत के हथियार आयात में करीब 4 प्रतिशत की कमी आई है। इसका कारण भारत की बढ़ती घरेलू रक्षा उत्पादन क्षमता बताया गया है। फिर भी कई बड़े रक्षा प्रोजेक्ट्स के लिए भारत अभी भी विदेशी सप्लायर्स पर निर्भर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने फ्रांस से 140 तक लड़ाकू विमान खरीदने, जर्मनी से 6 पनडुब्बियां लेने
जैसे बड़े सौदे तय किए हैं।भारत ने पिछले दशक में अपने रक्षा आयात के स्रोत भी बदले हैं। भारत अब फ्रांस, इज़राइल और अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों से ज्यादा रक्षा खरीद रहा है।
यह भी पढ़े: शिपिंग रुकावट से यूपी के ऑर्डर अटके
https://www.primenewsnetwork.in/state/shipping-halt-leaves-5800-crore-up-exports-stuck/148089