प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राजगढ़ में पंचायत सचिव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

राजगढ़ में लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत लाख्या के पंचायत सचिव को विकास कार्यों के बिल भुगतान के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

राजगढ़ में पंचायत सचिव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Panchayat Secretary Caught Taking Rs 10,000 Bribe in Rajgarh |

राजगढ़ (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने राजगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत लाख्या के पंचायत सचिव दिनेश कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बिल भुगतान के बदले 5 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बीरम सिंह, पिता हरी सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत लाख्या (जनपद पंचायत राजगढ़) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के बिलों का भुगतान कराने के एवज में पंचायत सचिव दिनेश कुमार ठेकेदारों और संबंधित पक्षों से भुगतान राशि का 5 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के रूप में मांगता था।

3 लाख रुपये के बिलों पर 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग

शिकायत में बताया गया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत के लगभग 3 लाख रुपये के लंबित बिलों के भुगतान के लिए आरोपी ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि इसमें से 5 हजार रुपये पहले ही ले लिए गए थे, जबकि शेष 10 हजार रुपये देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

रिकॉर्डिंग के आधार पर दर्ज हुआ मामला

शिकायतकर्ता ने 16 जुलाई को रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकॉर्डिंग लोकायुक्त को उपलब्ध कराई। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

जनपद पंचायत भवन के सामने रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। 17 जुलाई को जनपद पंचायत भवन, राजगढ़ के सामने जैसे ही आरोपी पंचायत सचिव ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी, पंचायत विभाग में मचा हड़कंप

फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद जनपद पंचायत और जिले के पंचायत विभाग में हड़कंप की स्थिति है। 

यह भी पढे़ं:   सुल्तानपुर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, .315 बोर का हथियार और कारतूस बरामद

Related to this topic: