प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के प्रचार के...

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन पार्टियों ने झोंक दी ताकत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन के आखिरी समय तक...

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन पार्टियों ने झोंक दी ताकत

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन पार्टियों ने झोंक दी ताकत |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन के आखिरी समय तक जोरआजमाइश कर रही पार्टियों और उनके उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी। कोलकाता के तहत विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनको परास्त करने के लिए आमादा भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी अपने-अपने पक्ष में हवा बनाने बाबत डटे दिखे। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ढाकुरिया ब्रिज से गोलपार्क, गरियाहाट, बालीगंत होते हुए भवानीपुर तक पैदल यात्रा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने केवल भवानीपुर के क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि विधानसभा के चार क्षेत्रो के कुछ इलाकों से गुजरी। उनके साथ कोलकाता के मंत्री, टीएमसी के पदाधिकारी, विधायक, काउंसिलर और तमाम महत्वपूर्ण नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नौ किलोमीटर की पैदल यात्रा की।

चुनाव प्रचार की आखिरी समय सीमा को देखते हुए उन्हें बीच में कार्यकर्ता के बाइक की सवारी करनी पड़ी। उनको देखने, मुलाकात करने के लिए रास्ते के दोनों तरफ स्त्री-पुरुष उमड़ पड़े थे। भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी भवानीपुर के इलाके में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य और अपनी के नेताओं और समर्थकों के साथ पैदल यात्रा कर जनसंपर्क किया।

शुभेंदु अधिकारी के साथ कई गेरुआधारी साधु भी थे। शुभेंदु अधिकारी दो विधानसभा क्षेत्र पूर्व मेदिनीपुर जिले के तहत नंदीग्राम और भावानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। शुभेदु अधिकारी का नंदीग्राम उनके अपने गृह जिले का क्षेत्र हैं यानी उनका अपना क्षेत्र है। पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहीं की उम्मीदवार थी। शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें परास्त किया था। 2017-18 के पहले वे टीएमसी में थे और बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए।

इस बार विधानसभा चुनाव में वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर से परास्त करने के लिए उम्मीदवार है। उन्होंने चुनाव के ऐलान के पहले यह ऐलान किया था कि ममता बनर्जी जिस भी क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी, वे भी उसी क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। केवल फर्क यह है कि ममता बनर्जी केवल अपने पुराने क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन शुभेंदु अधिकारी दो क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

पिछली बार विधानसभा चुनाव में भी ममता बनर्जी केवल एक ही क्षेत्र नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थीं। वहां परास्त होने के बाद वे भवानीपुर क्षेत्र से उपचुनाव में जीत कर विधानसभा पहुंची। शुभेंदु अधिकारी एक ही चुनाव क्षेत्र से लड़ने का जोखिन नहीं उठा सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/sensex-fell-980-points-nifty-closed-at-points/178938

Related to this topic: