प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

सिवनी नदी तट पर भव्य व अद्भुत संगम

पशुपतिनाथ लोक…शिवनी नदी तट पर भव्य व अद्भुत संगम

MP News : मंदसौर। शिवना नदी के तट पर आस्था, शिल्प और भव्यता का अद्भुत संगम बनकर उभरा पशुपतिनाथ लोक अब मंदसौर की आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई दे रहा है।

पशुपतिनाथ लोक…शिवनी नदी तट पर भव्य व अद्भुत संगम

पशुपतिनाथ लोक…शिवनी नदी तट पर भव्य व अद्भुत संगम |

MP News : मंदसौर। शिवना नदी के तट पर आस्था, शिल्प और भव्यता का अद्भुत संगम बनकर उभरा पशुपतिनाथ लोक अब मंदसौर की आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई दे रहा है। आकर्षक लाइटिंग से सजा यह लोक निरवरा और दिव्य स्वरूप में उभरा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण किया।

शिवनी नदी तट पर 10 बीधा में फैला है

शिवना नदी के तट पर फैला पशुपतिनाथ लोक करीब 10 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। राजस्थान के लाल पत्थरों से निर्मित व पारंपरिक नक्काशी कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह परिसर धार्मिक, वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक बनकर उभरा है।

अयोध्या शैली, चारो दिशा में प्रवेश मार्ग

पशुपतिनाथ लोक का निर्माण अयोध्या शैली में किया गया है। चारों दिशाओं से सुव्यवस्थित प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं। परिसर में शिव लीलाओं पर आधारित विशाल म्यूरल वॉल (भित्ति चित्र) दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति देता है। आकर्षक लाइटिंग परिसर को अलौकिक आभा से भर देती है।

महाकाल लोक की तर्ज पर अलौकिक विकास

8 दिसंबर 2022 को मंदसौर गौरव दिवस के अवसर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष महाकाल लोक की तर्ज पर भव्य पशुपतिनाथ लोक निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद 6 अक्टूबर 2023 को इसका विधिवत लोकार्पण किया गया।

मप्र, राजस्थान व गुजरात के सैकड़ों कारीगरों की कड़ी मेहनत

इस भव्य परियोजना को साकार करने में मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और गुजरात के सैकड़ों कारीगरों ने करीब 2 माह तक लगातार कार्य किया। उनकी मेहनत और कला का परिणाम आज पशुपतिनाथ लोक के रूप में सामने है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गया है। पशुपतिनाथ लोक के लोकार्पण के साथ ही मंदसौर को एक नई धार्मिक और पर्यटन पहचान मिली है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-attacks-cm-mamata-banerjee/131329

Related to this topic: