प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पेंटहाउस का विवाद, पिता-पुत्र की बर्बरता...

पेंटहाउस का विवाद, पिता-पुत्र की बर्बरता व महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या

इंदौर। शहर के लसूड़िया इलाके में बुधवार रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पेंटहाउस और...

पेंटहाउस का विवाद पिता-पुत्र की बर्बरता व  महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या

पेंटहाउस का विवाद, पिता-पुत्र की बर्बरता व महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या |

इंदौर। शहर के लसूड़िया इलाके में बुधवार रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पेंटहाउस और Airbnb रूम के संचालन को लेकर उपजे विवाद में पिता और पुत्र ने मिलकर बिल्डिंग के रहवासियों पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में शंपा पाठक (पांडे) नामक एक महिला इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

​13 दिन पहले ही रहने आया था परिवार

यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी परिवार महज 13 दिन पहले ही इस बिल्डिंग में रहने आया था। विवाद की जड़ एक पेंटहाउस में चलने वाले Airbnb रूम को लेकर बताई जा रही है।

​आने-जाने वाले लोगों को लेकर बहस

बिल्डिंग के रहवासी और आरोपियों के बीच पेंटहाउस के इस्तेमाल और वहां आने-जाने वाले लोगों को लेकर बहस हुई थी। बहस से गुस्साए पिता-पुत्र ने अपनी कार को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने जानबूझकर सड़क पर खड़े लोगों पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी।

​शंपा पाठक चपेट की मौत व दो अन्य घायल

इस हमले में शंपा पाठक (पांडे) कार की चपेट में आ गईं और उनकी मृत्यु हो गई। दो अन्य पड़ोसी भी इस हमले में बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/central-forces-threaten-west-bengal-ahead-of-assembly-election-dates/144985

Related to this topic: