प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नर्मदापुरम में 14 लोगों को कुत्ते ने काटा..

नर्मदापुरम में 14 लोगों को कुत्ते ने काटा, 6 लोगों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

MP News : नर्मदापुरम। शहर के मीनाक्षी चौक, आनंद नगर और आदमगढ़ क्षेत्र में रविवार को आवारा कुत्तों के आतंक से हड़कंप मच गया...

नर्मदापुरम में 14 लोगों को कुत्ते ने काटा 6 लोगों की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

नर्मदापुरम में 14 लोगों को कुत्ते ने काटा |

MP News : नर्मदापुरम। शहर के मीनाक्षी चौक, आनंद नगर और आदमगढ़ क्षेत्र में रविवार को आवारा कुत्तों के आतंक से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10 से 12 बजे के बीच एक आक्रामक आवारा कुत्ते ने राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान मां-बेटी समेत कुल 14 लोग कुत्ते के काटने से घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्ची को झपटा, मां दौड़ी तो उसपर भी हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता पहले एक बच्ची पर झपटा। बच्ची को बचाने के लिए उसकी मां दौड़ी, लेकिन कुत्ते ने मां पर भी हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ में गहरा जख्म आया और मांस तक बाहर निकल आया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आक्रामक इतना कि घर में घुसकर भी किया हमला

बताया जा रहा है कि कुत्ता इतना आक्रामक था कि उसने एक घर में घुसकर मां-बेटी को घायल कर दिया। इसके अलावा सड़क से गुजर रहे लोग और घरों के बाहर खड़े नागरिक भी हमले का शिकार बने।

इलाके में दहशत, लोग घरों में कैद

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।

शिकायत की पर प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई

लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर पालिका और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नगर पालिका ने पशु चिकित्सक की टीम को भेजा

सूचना मिलने के बाद नगर पालिका और पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। कुत्ते को पकड़ने और इलाके में आवारा कुत्तों की धरपकड़ अभियान चलाने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-on-budget-2026-new-momentum-to-the-self-reliant-india-campaign/131459

Related to this topic: