प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और नई कीमतों के लागू होने के चलते मध्य प्रदेश...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल |

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और नई कीमतों के लागू होने के चलते मध्य प्रदेश समेत देश भर में आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने पिछले 9 दिनों के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इस ताजा बढ़ोतरी के कारण मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 1 रुपए या उससे भी ज्यादा महंगी हो गई है।

शनिवार को तेल कंपनियों द्वारा जारी की गई नई दरों के मुताबिक, ​पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ।

​मई महीने में बढ़ीं कीमतें

​इस महीने (मई) में मध्य प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में कुल तीन बार ईंधन के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। तीनों बार की बढ़ोतरी में पहली बार ​15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब ₹3 प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था। दूसरी बार ​19 मई को यानि कि चार दिन बाद दोबारा कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इसके बाद ​23 मई को शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे और महंगा कर दिया गया।

मई महीने में अब तक हुई इन तीनों बढ़ोतरी को मिलाकर पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर करीब ₹5 प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में पेट्रोल की कीमत 111.71 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

​MP के 5 बड़े शहरों का हाल

​ताजा दामों में हुई इस वृद्धि के बाद मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन) में पेट्रोल-डीजल के रेट बदल गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/uttarkashi-over-lakh-pilgrims-in-char-dham-yatra/207746

Related to this topic: