प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

7 जिलों में बनाए जा रहे दोने-पत्तल

7 जिलों में बनाए जा रहे दोने-पत्तल..सिंहस्थ में आपूर्ति

MP News : प्रदेश के सात जिलों में दोने-पत्तल बनाए जा रहे हैं, जिनकी आपूर्ति आगामी सिहस्थ 2028 में मेला प्रशासन द्वारा मेला को..

7 जिलों में बनाए जा रहे दोने-पत्तलसिंहस्थ में आपूर्ति

7 जिलों में बनाए जा रहे दोने-पत्तल |

MP News : प्रदेश के सात जिलों में दोने-पत्तल बनाये जा रहे हैं, जिनकी आपूर्ति आगामी सिहस्थ 2028 में मेला प्रशासन द्वारा मेला को पूर्णतया प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से मांग की जाने पर की सकेगी। ये दोना-पत्तल पलाश, माहुल एवं अन्य वृक्षों के पत्तों से बनाये जा रहे हैं। प्रदेश के सात जिलों में दोने-पत्तल बनाये जा रहे हैं, जिनकी आपूर्ति आगामी सिहस्थ 2028 में मेला प्रशासन द्वारा मेला को पूर्णतया प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से मांग की जाने पर की सकेगी।

ये दोना-पत्तल पलाश, माहुल एवं अन्य वृक्षों के पत्तों से बनाये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश वन विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले में दक्षिण बैतूल वनोपज यूनियन द्वारा संचालित वन धन केंद्र में खेड़ी साबलीगढ़, पन्ना जिले में उत्तर पन्ना यूनियन द्वारा वनधन केंद्र हरदी एवं धरमपुर, नर्मदापुरम जिले में नर्मदापुरम यूनियन द्वारा प्राथकि लघु वनोपज सहकारी समिति केसला अंतर्गत ग्राम सहेली में वन धन योजना अंतर्गत, सीधी जिले की सीधी यूनियन द्वारा वन धन विकास केंद्र नौढिया एवं गांधी ग्राम, श्योपुर जिले में श्योपुर यूनियन द्वारा वन धन विकास केंद्र श्योपुर में मशीन द्वारा, बालाघाट जिले में उत्तर बालाघाट यूनियन द्वारा वन धन केंद्र मोहगांव और दक्षिण बालाघाट यूनियन द्वारा वन धन केंद्र गोदरी तथा मंडला जिले में पूर्व मंडला यूनियन द्वारा तथा पश्चिम मंडला में मशीन द्वारा दोने-पत्तल यूनिट स्थापित कर बनाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-said-there-are-more-than-118-fir-in-36-districts/101846

Related to this topic: