प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करंट से प्लंबर मिस्त्री की मौत

औरंगाबाद में ट्रांसफार्मर के अर्थिंग करंट की चपेट में आया प्लंबर, मौके पर मौत

औरंगाबाद के अली नगर में ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय प्लंबर मोहम्मद सद्दाम हुसैन की मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

औरंगाबाद में ट्रांसफार्मर के अर्थिंग करंट की चपेट में आया प्लंबर मौके पर मौत

Plumber Dies After Electric Shock From Transformer Earthing in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। औरंगाबाद शहर के अली नगर मोहल्ले में रविवार की दोपहर बाद बिजली करंट से एक प्लंबर मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रांसफार्मर के अर्थिंग में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय प्लंबर मिस्त्री की जान चली गई। मृतक की पहचान अली नगर निवासी मोहम्मद सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है।

काम पर जाते समय करंट की चपेट में आए मोहम्मद सद्दाम हुसैन

जानकारी के अनुसार मोहम्मद सद्दाम हुसैन मूल रूप से अली नगर का ही रहने वाला था, जबकि उसका ससुराल बारुण प्रखंड के शेख बीघा में है। बताया जाता है कि घटना के समय वह अली नगर में ही था और काम के सिलसिले में कही जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार में करंट लीक हो रहा था और वह उसकी चपेट में आ गया। तेज झटका लगने से वह वहीं गिर पड़ा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सद्दाम की मौत से परिवार में मचा कोहराम, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौत की खबर सुनते ही परिजनों के पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनो के अनुसार सद्दाम अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी छह बहनें हैं। उसे दो लड़के और एक लड़की है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

अर्थिंग खराब होने का आरोप, बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश

घटना के बाद अली नगर के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर का अर्थिंग लंबे समय से खराब था और उसमें करंट आ रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और जर्जर ट्रांसफार्मर व अर्थिंग को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, मुआवजे की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सौदा राहत कोष से मुआवजे की मांग की है। इधर पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। 

यह भी पढ़ें:    आजमगढ़ में युवती आत्महत्या मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा कोर्ट

Related to this topic: