प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम की ईंधन बचत अपील, भाजपा नेता का बड़ा काफिला

प्रधानमंत्री ने की ईंधन बचाने की अपील, इधर पदभार लेने 800 गाड़ियों के साथ भोपाल पहुंचे भाजपा नेता

भोपाल में सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील का समर्थन करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्क फ्रॉम होम और ई-वाहनों के उपयोग पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने की ईंधन बचाने की अपील इधर पदभार लेने 800 गाड़ियों के साथ भोपाल पहुंचे भाजपा नेता

Transport Issue |

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि वे जनता को पीएम की अपील का पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर जोर दिया।

​मप्र पाट्यपुस्त निगम के नये चेयरमैन करीब 800 गाडियों के साथ भोपाल पहुंचे

सोमवार को ही भाजपा नेता और मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमैन सौभाग्य सिंह करीब 700 से 800 गाड़ियों के काफिले के साथ उज्जैन से भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुंचे। काफिले के कारण रास्ते में कई जगह जाम लगा। कई जगह दूसरे वाहनों से काफिले की गाड़ियां टकराईं। भोपाल में अरेरा हिल्स से पुरानी जेल घाटी तक यातायात प्रभावित रहा।

यह भी पढ़े: एनडीए 3.0: हिमंता सरमा ने ली शपथ

https://www.primenewsnetwork.in/state/himanta-sarma-sworn-in-as-assam-cm-again/203919

Related to this topic: