प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी बोले - भाजपा सरकार बंगाल में लूट...

भाजपा सरकार बंगाल में लूट का हिसाब लेगी : PM मोदी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के तहत हल्दिया में भाजपा की विजय संकल्प सभा में कहा कि...

भाजपा सरकार बंगाल में लूट का हिसाब लेगी  pm मोदी

भाजपा सरकार बंगाल में लूट का हिसाब लेगी : PM मोदी |

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के तहत हल्दिया में भाजपा की विजय संकल्प सभा में कहा कि पांच साल पहले नंदीग्राम ने जो कर दिखाया था, वही भवानीपुर और पूरे बंगाल में होने जा रहा है। उन्होंने टीएमसी सरकार को निर्मम सरकार बताते हुए कहा कि देश के दूसरे सभी राज्य विकास कर रहे हैं, लेकिन यह राज्य पिछड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा। महिलाओ सुरक्षा और सम्मान दिया जाएगा। बड़े से बड़े गुंडों, अपराधियों, भ्रष्टो को जेल में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने और टीएमसी की निर्मम सरकार की विदायई कनरे का चुनाव है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में दूसरे राज्य प्रगति कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी की निर्मम सरकार बंगाल को नीचे ढकेल ही है। देश भर के लोग  हल्दिया में  रोजगार के लिए आते थे, लेकिन अब यहां के नौजवान काम की तलाश में अंडमान, ओडिशा और दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जा रहे है। उन्होने कहा कि टीएमसी डर दिखाने और भय पैदा करने की राजनीति कर रही है। टीएमसी सिडींकेट का राज गुंडई, कटमनी, कमिशन से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि राज भरोसे चलता है और वग भरोसा भाजपा दे सकती है। टीएमसी ने युवाओं को साथ जो पाप किया है, वह सौ साल में नहीं हुआ है। प्राइवेट सेकटर में नौकरी गुडों के हवाले है तो सरकारी नौकरी लूट रहे हैं। टीएमसी के भ्रष्टचारियों ने युवाओं को सपनों क कुचल दिया है। युवाओं के साथ धोखा हुआ है। उनेक मन में शक पैदा कर दिया है। टीएमसी संविधान नहीं मानता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी।

नौकरी में गारंटी और पारदर्शिता होगी। अपना और पराया नहीं होगा। उन्होंने कगा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार हल्दिया के उद्योग के विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में मछली उत्पादन के संकट का जिक करते हुए कहा कि इस राज्य के लोगों को जितनी मछली चाहिए, उतना मछली का उत्पादन नहीं हो पाता। दूसरे राज्य से मछली आती है। दूसरे राज्यों में मछली उत्पादन दोगुना बढ़ा है। बिहार जैसे राज्य में मछली का उत्पादन दोगुन बढा है जहां मछली उत्पाद नहीं होता था।

मेदिनीपुर में मछुआरों की तादाद और मछली पालन के मद्देनजर उन्होंने मछुआरों के विकास पर जोर दिया और कहा कि भाजपा की सरकार मछुआरों और किसानों को  हर सुविधा देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी के बड़े नेताओं को मोदी के नाम से नफरत है। पीएम शब्द से जुड़े योजनाओं को इस राज्य में लागू नहीं किया गया या तो बदल दिया गया। इससे गरीबों का नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी ने महिलाओं के जीवन संकट में डाल दिया है। क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। डाक्टर, वकील महिलाओ पर अत्याचार हो रहा है। टीएमसी गुंडों, अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

महिलाओं के मान-सम्मान से ऊपर कुछ नहीं है। भाजपा महिलाओं को मान-सम्मान देने की गारंटी देती है। उन्होंने जिक्री किया की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा और मान-सम्मान दिया है। लखपति बनाया है। उन्होंने सभा में आम माताओं को भाजपा को आशीर्वादं देने के लिए कगा। उन्होंने कहा कि उनकी छह गारंटी है। भय व आतंक दूर करेंगे। सरकारी सिस्टम को दुरूस्त करेंगे। भ्रष्टचारियों की फाइल खुलेगी। मंत्री हो या संत्री, भ्रष्टचारियों को जेल होगी।

टीएमसी का कोई भी गुंडा बच नहीं पाएगा। शरणार्थियों को संविधान के तहत हर हक मिलेगा और घुसपैठियों को यहां से खदेड़ा जाएगा। भारत में नही रहने दिया जाएगा। सरकारी कर्मयरियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू होगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास करेगी। इसी के साथ बंगाल लूट का हिसाब लेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-to-standardize-urban-rural-colony-rules/155866

Related to this topic: