प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी ने आरजेडी पर साधा निशाना, कहा ..

पीएम मोदी ने आरजेडी पर साधा निशाना, कहा - जंगलराज का मतलब, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन..

PM Modi in Araria : पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैंने कांग्रेस और RJD के बीच चल रहे झगड़े की पोल खोल दी थी. ये पोल खुलने के बाद इनके बीच झगड़ा और बढ़ गया है. पीएम मोदी ने अररिया में जनसभा को..

पीएम मोदी ने आरजेडी पर साधा निशाना  कहा - जंगलराज का मतलब  क्रूरता कटुता करप्शन और कुशासन

पीएम मोदी ने आरजेडी पर साधा निशाना, कहा - जंगलराज का मतलब, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन.. | bjp - सोशल मीडिया( x)

PM Modi in Araria : पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैंने कांग्रेस और RJD के बीच चल रहे झगड़े की पोल खोल दी थी. ये पोल खुलने के बाद इनके बीच झगड़ा और बढ़ गया है. पीएम मोदी ने अररिया में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी ने वोटिंग पर बात करते हुए कहा कि माताएं-बहनें-बेटियां वोट के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल रही हैं. बिहार के नौजवानों में भी अभूतपूर्व उत्साह है. मैं सभी मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं. आज बिहार को विकसित बनाने के लिए पहले चरण का वोट पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर बिहार के अलग-अलग कोने से शानदार तस्वीरें आ रही हैं.

उन्होंने कहा कि जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे, अपने आप को शहंशाह मानते थे, लेकिन, ये तो मोदी है- मेरे माई-बाप तो आप जनता-जनार्दन हैं, आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं. मैं आपको आपके वोट की ताकत बताता हूं. आपके दादा-दादी, नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की भूमि बनाया था, लेकिन फिर 90 का दशक आया और बिहार पर RJD के जंगलराज ने हमला कर दिया. जंगलराज का मतलब, कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, करप्शन और कुशासन. ये जंगलराज की पहचान बन गए और ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया. आपके माता-पिता के सपने कुचल दिए गए.

'डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में नई तेजी आई'

पीएम मोदी ने कहा कि NDA की सरकार में नीतीश जी ने बहुत मेहनत से बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला है. 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में नई तेजी आई है. पटना में IIT खुली है, बोधगया में IIM खुला है, पटना में AIIMS खुला है, दरभंगा AIIMS का काम तेजी से चल रहा है, अब बिहार में National Law University भी है, भागलपुर में IIIT भी है, बिहार में 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी स्थापित की गई हैं.

उन्होंने कहा कि अभी हमने देखा कि कांग्रेस ने तो अब उप मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को ही RJD के खिलाफ मोर्चे पर उतार दिया है. वो मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं और वो इसमें RJD के जंगलराज की ही पोल खोल रहे हैं. वो कह रहे हैं कि जंगलराज में दलितों, महादलितों और अति पिछड़ों के साथ सबसे अधिक जुल्म हुआ है. अभी तो ये शुरुआत है, चुनाव परिणाम आने दीजिए, ये कांग्रेस और RJD के लोग एक-दूसरे के बाल नोंचने वाले हैं.

'11 बजते-बजते लालू और राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा'

बिहार के बेतिया में अमित शाह ने कहा कि 14 तारीख को सुबह 8 बजे मतगणना होगी और 11 बजते-बजते लालू और राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ फिर से एक बार बिहार में सरकार बनाने वाली है.

पहले फेज में 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-in-bettiah-bihar-said-that-the-opposition-will-be-wiped-out-by-11-am/96720


 

 

Related to this topic: