प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गौरीगंज में प्रदर्शन मामले में पुलिस की कार्रवाई

अमेठी में अंकित हत्याकांड के बाद प्रदर्शन पर पुलिस का शिकंजा, 38 लोग चिन्हित

अमेठी के गौरीगंज में अंकित कश्यप हत्याकांड के बाद सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन और पुलिस से हुई नोकझोंक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

अमेठी में अंकित हत्याकांड के बाद प्रदर्शन पर पुलिस का शिकंजा 38 लोग चिन्हित

गौरीगंज में प्रदर्शन मामले में पुलिस की कार्रवाई |

अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में 3 अगस्त को हुए अंकित कश्यप हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। हत्या के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन और पुलिस से हुई नोकझोंक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने अब तक 38 लोगों को चिन्हित किया है।

सड़क पर शव रखकर किया था प्रदर्शन

दरअसल, 3 अगस्त को कस्बा गौरीगंज के पूरे बान सिंह निवासी अंकित कश्यप की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना से नाराज परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए थे।

8 नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

मामले में पुलिस ने 8 नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब इसी मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मौके पर बनाए गए वीडियो और अन्य फुटेज के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान शुरू की है। विवेचक वीरेंद्र कुमार पाल के मुताबिक, वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अब तक 38 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 18 लोगों को नोटिस जारी कर थाने में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य चिन्हित लोगों को भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

परिवार में दहशत का माहौल

घर पर नोटिस चस्पा होने के बाद पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई प्रदर्शन से जुड़े मुकदमे में नियमानुसार की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्य हत्याकांड में नामजद चारों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा में तेंदुए की दहशत के बीच वन विभाग अलर्ट, 23 ट्रैपिंग केज से निगरानी
 

Related to this topic: