प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार

बलिया में पुलिस-गौवंश तस्करों की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गौवंश तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।

बलिया में पुलिस-गौवंश तस्करों की मुठभेड़ एक बदमाश घायल दो गिरफ्तार

Police Encounter With Cattle Smugglers in Ballia, Two Arrested, One Injured |

बलिया,(उत्तर प्रदेश)। के जनपद बलिया में थाना बांसडीहरोड क्षेत्र में रविवार की भोर में पुलिस और गौवंश तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 जुलाई को करीब 2:35 बजे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम बांसडीह रोड तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी, कि दो सन्दिग्ध व्यक्ति चोरी-छिपे एक गौवंश को छाता गांव से बांसडीह रोड की तरफ ले जा रहे है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश यादव, उपनिरीक्षक संदीप कुमार और उनकी पुलिस टीमों ने मुखबिर के बताए गए स्थान के पास घेराबंदी की।

पुलिस पर की गई फायरिंग

पुलिस टीम ने जब दोनों संदिग्धों को घेरकर आत्मसमर्पण करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से ललकारते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई।

मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस मुठभेड़ में कयामुद्दीन उर्फ राजू पुत्र निजामुद्दीन के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। वही थाना रसड़ा निवासी दीपक अंसारी पुत्र नसरुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश कयामुद्दीन के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। दूसरे आरोपी दीपक अंसारी के पास एक अवैध चाकू बरामद हुआ है साथ ही मौके से ले जाया जा रहा गौवंश भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में माइनर में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Related to this topic: