प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दहेज मृत्यु मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोंडा में दहेज मृत्यु केस में पुलिस की कार्रवाई, सास और देवर को भेजा जेल

गोंडा में विवाहिता आंचल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय देवी और रामप्रकाश तिवारी के रूप में हुई है।

गोंडा में दहेज मृत्यु केस में पुलिस की कार्रवाई सास और देवर को भेजा जेल

दहेज मृत्यु मामले में पुलिस ने सास और देवर को भेजा जेल |

गोंडा: कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ग्राम कैथौला डीहा स्थित उनके घर पर दबिश देकर जय देवी और रामप्रकाश तिवारी को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय रवाना कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले की विवेचना के क्रम में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, थाना कटरा बाजार क्षेत्र के नदईपुरवा बमडेरा निवासी मुरलीधर दूबे ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी आंचल का विवाह 7 मई 2025 को रामप्रकाश तिवारी निवासी कैथौला डीहा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। 

ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा आंचल को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी आंचल ने अपने मायके पक्ष को भी दी थी। परिजनों और अन्य लोगों ने ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बताया गया कि 19 जुलाई 2026 को आंचल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मायके पक्ष को मिली। इसके बाद मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 716/2026 के तहत धारा 85, 80(2) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।

दहेज हत्या मामले में सास और देवर गिरफ्तार

इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर जय देवी पत्नी सुभाष चंद्र तिवारी और रामप्रकाश तिवारी पुत्र सुभाष चंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश प्रताप सिंह, रवीन्द्र जायसवाल, संजय मद्देशिया, महिला कांस्टेबल वैष्णवी तिवारी और साधना सिंह शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें- CM योगी के दौरे पर नेताओं की नजरबंदी से मचा बवाल, हिंदू महासभा ने BJP पर उठाए सवाल
 

Related to this topic: