प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

औरंगाबाद में पुलिस की कार्रवाई

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 30 गिरफ्तार

औरंगाबाद में पुलिस के विशेष अभियान के तहत 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 48 लीटर देसी शराब बरामद हुई और 1118 वाहनों की जांच कर 20 हजार रुपये शमन राशि वसूली गई।

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 30 गिरफ्तार

Police Special Drive in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 16 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

48 लीटर देसी शराब बरामद

जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत छह तथा अन्य मामलों में 23 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 48 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1118 वाहनों की जांच की गई जिसमें 20000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 

नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।  

यह भी पढ़ें:   बहराइच में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, देर शाम तक नहीं हुई पहचान

Related to this topic: