फतेहपुर में पथराव मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Police Take Major Action in Fatehpur Stone Pelting Case, 3 Arrested After Viral Video and CCTV Review |
फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश ) : जिले के शादीपुर चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी।
CCTV कैमरे से हुई आरोपियों का पहचान
पुलिस ने क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने गौरव सिंह उर्फ राघव सिंह (21) , किशन सिंह उर्फ अंशुमान सिंह (26) तथा श्वेफ पुत्र नफीस (19) निवासी शादीपुर , कोतवाली क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद
बताया जा रहा है, कि शादीपुर चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया था, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एक पक्ष के लोगों का चालान पहले ही किया जा चुका है, जबकि दूसरे पक्ष के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः कक्षा 6 की कन्नड़ पुस्तक पर NCERT का स्पष्टीकरण, शाकाहार को बढ़ावा देने के दावों का खंडन