प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सहारनपुर में तेज रफ्तार पर पुलिस की लगाम

सहारनपुर में तेज रफ्तार पर पुलिस की लगाम, 78 वाहन चालकों पर कार्रवाई

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा को लेकर सहारनपुर यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाई है। ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत चलाए गए अभियान में इंटरसेप्टर वाहन से तेज रफ्तार गाड़ियों की निगरानी की गई।

सहारनपुर में तेज रफ्तार पर पुलिस की लगाम 78 वाहन चालकों पर कार्रवाई

सहारनपुर में तेज रफ्तार पर पुलिस की लगाम |

सहारनपुर: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सहारनपुर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन सेफ स्पीड अभियान के तहत पुलिस ने ओवर स्पीडिंग करने वाले 78 वाहन चालकों के चालान काटते हुए कुल 1 लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग के 78 चालान

जानकारी के अनुसार, यातायात निदेशालय के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी यातायात अमित तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर 12 बजे से शाम 3:30 बजे तक चले इस अभियान में इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में दौड़ रहे वाहनों की निगरानी की गई। इस दौरान ओवर स्पीडिंग करते पाए गए 78 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन वाहन चालकों पर कुल 1,52,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

वाहन चालकों से नियमों के पालन की अपील

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को तेज गति से वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है। तेज रफ्तार में वाहन चलाने से न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। सहारनपुर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। 

ये भी पढ़ें- गोंडा में दहेज मृत्यु केस में पुलिस की कार्रवाई, सास और देवर को भेजा जेल
 

Related to this topic: