प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रामपुर में 40 वर्षीय पुलिसकर्मी की मौत

कमरे में फंदे से लटका मिला पुलिसकर्मी का शव, पत्नी से विवाद की बात आई सामने

रामपुर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में एसपी कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी अरुण शुक्ला का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला।

कमरे में फंदे से लटका मिला पुलिसकर्मी का शव पत्नी से विवाद की बात आई सामने

रामपुर में 40 वर्षीय पुलिसकर्मी की मौत |

रामपुर: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में गुरुवार देर शाम एसपी कार्यालय की बड़ी पेशी में तैनात मुख्य आरक्षी का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरुण शुक्ला के रूप में हुई है। वह वर्ष 2005 बैच के पुलिसकर्मी थे और मूलरूप से शाहजहांपुर के बंडा कस्बे के रहने वाले थे।

पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल का लिया जायजा

पुलिस के मुताबिक, अरुण शुक्ला गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद गंगापुर स्थित अपने कमरे पर पहुंचे थे। शाम को परिजनों ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने अरुण के साथ काम करने वाले सिपाही नितिन को इसकी जानकारी दी। नितिन कमरे पर पहुंचे तो अंदर अरुण का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पत्नि से चल रहा था विवाद

एसपी अनिल सिसौदिया और एएसपी अनुराग सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और मामले की जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में अरुण के पारिवारिक जीवन में चल रहे विवाद की बात सामने आई है। बताया गया कि करीब एक साल पहले उनका बरेली से रामपुर तबादला हुआ था। पत्नी से उनका लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। 

हाईकोर्ट में लंबित था मामला

फैमिली कोर्ट से तलाक के बाद मामला हाईकोर्ट में लंबित था। अरुण पत्नी को प्रतिमाह 25 हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता भी दे रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी बरेली से रामपुर पहुंच गईं। पुलिस ने बताया कि अन्य परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। 

ये भी पढ़ें- गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Related to this topic: