प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राहुल गांधी की तस्वीर वाला पोस्टर वायरल

गांधी जयंती पर राहुल गांधी की तस्वीर वाला पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

गांधी जयंती के मौके पर प्रयागराज में लगाया गया एक पोस्टर चर्चा में है। पोस्टर में महात्मा गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरें साथ दिखाई गई हैं।

गांधी जयंती पर राहुल गांधी की तस्वीर वाला पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

राहुल गांधी की तस्वीर वाला पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल |

प्रयागराज: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में लगा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीरें एक साथ दिखाई दे रही हैं, जबकि नीचे स्थानीय कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला की फोटो भी लगी हुई है।

'गांधी रिटर्न' पोस्टर से सियासी चर्चा तेज

सत्य-अहिंसा पर चलना जिसने सिखाया, वही गांधी विचार बनकर 'गांधी रिटर्न' फिर से छाया। बापू को नमन, गांधी के विचारों का पुनः आगमन।
स्थानीय स्तर पर लगाए गए इस पोस्टर के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई है कि राहुल गांधी के रूप में देश में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों की वापसी हो रही है। पोस्टर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर यह चर्चा का केंद्र बन गया है।

ये भी पढे़ं- औरंगाबाद में ढाई साल के मासूम का शव नहर की झाड़ी में मिला, हत्या की आशंका
 

Related to this topic: