प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लखनऊ में SP कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है।

UP में पोस्टर विवाद, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया पलटवार

उत्तर प्रदेश में पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है।

up में पोस्टर विवाद मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया पलटवार

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी के बीच पोस्टर विवाद राजनीतिक बयानबाजी का नया मुद्दा बन गया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में BJP सरकार पर राजभर समाज की उपेक्षा करने और समुदाय के लोगों की हत्या के मामलों में निष्क्रियता का आरोप लगाया गया है।

क्या है पोस्टर में?

पोस्टर में दावा किया गया कि 2024 से 2026 के बीच वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बाराबंकी, कुशीनगर और संतकबीर नगर में राजभर समाज के लोगों की हत्याएं हुईं। हत्याओं का जिक्र करते हुए यूपी सरकार को कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की गई है। ये पोस्टर समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राजभर ने लगाया है। 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...

ओमप्रकाश राजभर ने किया पलटवार

पोस्टर के जवाब में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा है कि पोस्टर लगाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि हत्या के अभियुक्त कौन थे? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में अभियुक्त समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग थे और पोस्टर में यह तथ्य छिपाया गया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है- "उन्हें यह भी साफ-साफ बताना चाहिए कि हत्यारा कौन है? 

यह भी पढ़ें- यूपी के मदरसों में गूंजेगा 'वंदे मातरम'? मंत्री ओपी राजभर के बयान से गरमाई सियासत

यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा: संभल पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

यह भी पढ़ें- यूपी में सीएम योगी का ग्राम प्रधानों को बड़ा तोहफा

Related to this topic: