प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जीत के बाद औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर

बाकीपुर विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर गुरुवार को पहली बार औरंगाबाद पहुंचेंगे। सम्राट अशोक भवन में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर

जीत के बाद औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर (File Photo) |

औरंगाबाद: बाकीपुर विधानसभा के विधायक सह जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज गुरुवार को औरंगाबाद दौरे पर आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित सम्राट अशोक भवन में आयोजित किया गया है, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहली बार औरंगाबाद दौरा

इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने बताया कि बाकीपुर विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहली बार औरंगाबाद आगमन हो रहा है। इसे लेकर पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने नेता की एक झलक पाने को बेताब हैं।

प्रशांत किशोर की मौजूदगी में दिलाई जाएगी पार्टी की सदस्यता

उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक भवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में जिले भर से जनसुराज के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। अभिनंदन के बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जॉइनिंग समारोह होगा। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से मोहभंग कर चुके लगभग 100 से अधिक नेता और कार्यकर्ता जनसुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रशांत किशोर की मौजूदगी में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

सदस्यता ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

राष्ट्रीय प्रवक्ता के अनुसार, सदस्यता ग्रहण के बाद प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। वे संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और बिहार में बदलाव के एजेंडे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे मीडिया से भी रूबरू होंगे और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने बताया कि अगर समय अनुकूल रहा तो प्रशांत किशोर देश के द्वादश सूर्य मंदिरों में से एक देव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी करेंगे। 

15 दिन बाद फिर आएंगे प्रशांत किशोर

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसुराज के जिला और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। सम्राट अशोक भवन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि प्रशांत किशोर 15 दिन बाद एक बार फिर औरंगाबाद आयेंगे और सांगठनिक बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा होगी और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होगा। 

ये भी पढ़ें- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में 30 परिसरों पर नशे को लेकर ईडी की व्यापक छापेमारी
 

Related to this topic: