MP News : जबलपुर। जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है।
MP News : जबलपुर। जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उनकी देखभाल में भारी लापरवाही बरती गई, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।
लंबे समय तक भूखा रखा जाता
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उनकी जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया जाता था। उन्हें लंबे समय तक भूखा रखा जाता और प्यास लगने पर बार-बार मांगने के बावजूद केवल तीन चम्मच पानी दिया जाता था। उनका आरोप है कि करोड़ों की संपत्ति होने के कारण ही वे ट्रस्ट के लिए बोझ बन गई थीं।
आईएमए ने जताई नाराजगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंडियन मेडिकल काउंसिल की स्थानीय शाखा ने इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित ट्रस्ट और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने बुजुर्गों, विशेषकर रिटायर्ड डॉक्टरों की देखभाल और उनके अधिकारों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/9-uk-universities-to-open-campuses-in-india/131214