प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

मध्य प्रदेश में बसों की हड़ताल रद्द

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित बस हड़ताल टली, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बातचीत के बाद फैसला वापस

परिवहन विभाग की नई नीति और टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में 2 मार्च से शुरू होने वाली बस हड़ताल को बस ऑपरेटर्स ने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बाद वापस लेने का निर्णय लिया है।

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित बस हड़ताल टली मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बातचीत के बाद फैसला वापस

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित बस हड़ताल फिलहाल टल गई है। परिवहन विभाग की नई नीति और टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में 2 मार्च से शुरू होने वाली बस हड़ताल को बस ऑपरेटर्स ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हुई बातचीत के बाद वापस लेने का निर्णय लिया है।

नई व्यवस्था व कर बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे थे

बस ऑपरेटर्स लंबे समय से परिवहन विभाग द्वारा लागू नई व्यवस्थाओं और कर वृद्धि का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि टैक्स में बढ़ोतरी और नई शर्तों के कारण बस संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिससे किराया बढ़ाने की नौबत आ सकती है। इसी के विरोध में प्रदेशभर में बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने दिया समस्या समाधान का आश्वासन

हड़ताल की घोषणा के बाद सरकार और बस संचालकों के बीच लगातार संवाद जारी था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित समाधान का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि सरकार ने कुछ मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है तथा अन्य बिंदुओं पर विचार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

फैसला वापस लेने से आम आदमी को राहत

बातचीत के बाद बस ऑपरेटर्स ने हड़ताल का फैसला वापस ले लिया, जिससे आम यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यदि हड़ताल होती तो प्रदेशभर में लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता, खासकर परीक्षाओं, रोजगार और दैनिक आवागमन से जुड़े लोगों को।

जायज मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होगा

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बस संचालकों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे सरकार और संचालकों दोनों के हित सुरक्षित रहें। फिलहाल प्रदेश में बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/major-rule-changes-from-march-1-2026-impact-daily-expenses/146595

एक मार्च से बदले कई अहम नियम: गैस कीमत, रेलवे, बैंकिंग और UPI पर असर

Related to this topic: