प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

'ब्लू जींस' को बनाया दुनिया का पसंदीदा परिधान

सफर जिसने पहनावे की दुनिया बदल दी, पैंट जल्द फटता था इसी से मिला जींस का आइडिया

आज दुनिया भर में पहनी जाने वाली 'ब्लू जींस' के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। इसका श्रेय लेवी स्ट्रॉस को जाता है। स्टॉस ने मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों की समस्या को समझा और उसका समाधान भी निकाला।

सफर जिसने पहनावे की दुनिया बदल दी पैंट जल्द फटता था इसी से मिला जींस का आइडिया

The Riveting History of Levi Strauss and the Birth of Blue Jeans |

आज दुनिया भर में पहनी जाने वाली 'ब्लू जींस' के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। इसका श्रेय लेवी स्ट्रॉस को जाता है। स्टॉस ने मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों की समस्या को समझा और उसका समाधान भी निकाला। लेवी स्ट्रॉस का जन्म 26 फरवरी 1829 को जर्मनी में हुआ था। उन्होंने जिंस की शुरूआत जर्मनी में की थी जो आगे चलकर अमरीका के सैन फ्रांसिस्को तक फैल गया।

जर्मन यहूदी अप्रवासी

लेवी स्ट्रॉस एक जर्मन-यहूदी अप्रवासी थे। उनका जन्म जर्मनी के बटेनहाइम में एक यहूदी परिवार में हुआ था। 1847 में पिता की मृत्यु के बाद वे न्यूयॉर्क चले गए। उनकी शुरुआती शिक्षा जर्मनी के बवेरिया के एक स्थानीय स्कूल में हुई थी। बाद में, गोल्ड रश (Gold Rush) के दौरान हजारों लोगों की तरह वे भी सैन फ्रांसिस्को पहुंचे।

इस तरह हुई बिजनेस की शुरुआत

सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने अपना 'ड्राई गुड्स' (कपड़ों और अन्य सामान) का बिजनेस शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने महसूस किया कि खदानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों के कपड़े (पैंट्स) बहुत जल्दी फट जाते थे। उन्हें एक ऐसे कपड़े की जरूरत थी जो बेहद टिकाऊ और मजबूत हो।

जींस का आविष्कार में योगदान

लेवी का सबसे बड़ा योगदान 'रिवेटेड जींस' (Riveted Jeans) था। इसमें उन्होंने काफी सहयोग दिया। उन्होंने दर्जी जैकब डेविस के साथ मिलकर एक तकनीक विकसित की। इसकी खासियत थी कि पैंट की जेबों के कोनों और उन जगहों पर जहाँ से कपड़ा फटने का डर रहता था, वहाँ तांबे की कीलें (Copper Rivets) लगाईं। इस तकनीक को 20 मई 1873 को पेटेंट मिला, जिसे आज आधुनिक 'जींस' के रूप में जानते हैं। लेवी स्ट्रॉस ने न केवल एक नया कपड़ा बनाया, बल्कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय और टिकाऊ परिधान 'ब्लू जींस' पेश किया, जो आज भी फैशन और उपयोगिता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/lovers-die-by-suicide-in-kolaras-after-secret-wedding/145961

शिवपुरी में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत, शादी के बाद प्रेमी युगल ने दी जान

Related to this topic: