प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जान से मारने की धमकी से नाराज सवर्ण समाज

राजा भैया को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में जौनपुर में आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे लोग

राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी के आरोपों को लेकर जौनपुर में लोगों ने विरोध जताया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राजा भैया को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में जौनपुर में आक्रोश कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे लोग

Protest in Jaunpur Over Threats Against Raja Bhaiya on Social Media |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आने के बाद। जौनपुर में सवर्ण समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

समाजसेवी विवेक सिंह के नेतृत्व में शाहगंज कोतवाली पहुंचे लोग

उक्त मामले को लेकर समाजसेवी विवेक सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग शाहगंज कोतवाली पहुंचे। यहां लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले यूजर के खिलाफ विरोध जताते हुए पुलिस को अपनी मांग से अवगत कराया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि भदोही जनपद रहने वाला राजन शूटर नामक शख्स ने अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी व जाने से मारने की धमकी दिया है। जिससे हमलोग उक्त पोस्ट करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। 

आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग

पुलिस प्रशासन आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें।लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी और धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   इटावा में वायरल डिजिटल लेनदेन चैट पर बड़ी कार्रवाई, सहसों थाना प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह निलंबित

Related to this topic: