प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में फिर विरोध ..

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में फिर विरोध प्रदर्शन..

West bengal : पश्चिम बंगाल से दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए मजदूरों पर हो रहे हमले और हत्या और ममता सरकार से इन मामलों में हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर..

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में फिर विरोध प्रदर्शन

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में फिर विरोध प्रदर्शन |

West bengal : पश्चिम बंगाल से दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए मजदूरों पर हो रहे हमले और हत्या और ममता सरकार से इन मामलों में हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर मुर्शिदाबाद जिले के तहत बेलडांगा में स्थानीय लोगों ने दूसरे दिन भी राष्ट्रीय उच्च मार्ग और रेल को अवरुद्ध कर जम कर  तांडव किया। एक सरकारी बस पर पथराव किया और उसमे कई बस यात्री घायल हो गए। 

करीब छह घंटे बाद राज्य पुलिस और रैफ के आने व विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर अराजक स्थिति पर काबू पाया। आरपीए और आरपीएसएफ ने बेलडांगा और रेल लाइन को ठर कर रहे लोगों को भगाया। राज्य पुलिस ने करीब तीस लोगों को गिरफ्तार किया। 

गौरतलब है कि पिछले दिन भी स्थानीय लोगों ने बेलडांगा में उसी जगह विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रीय उच्च मार्ग और रेल को करीब छह घंटे तक अवरुद्ध कर दिया था। स्थानीय एक मजदूर की झारखंड में हत्या हो गई थी। इसके विरोध में विरोध प्रदर्शन हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने एक महिला पत्रकार और कैमरामैन पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। परत्रकार और कैमरामैन का अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

सरकार की ओर से मृत मजदूर के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और दस लाख रुपए का मुआवजा के भरोसा देने पर विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ था। पुलिस ने पत्रकार और कैमरामैन पर हमला करने वाले किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया। बेलडांगा में स्थानीय लोगों ने एकाएक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस मौके पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची। टीएमसी से निष्कासित भरतपुर के विधायक और जनता उन्नयेर पार्टी के आला हुमायूं कबीर घटनास्थल पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन धरना प्रदर्शन कर लोगों से उनकी झड़प हो गई और वे वहां से हट गए।

कोलकाता से मुर्शिदाबाद जिला मुख्यालय बरहमपुर तक पुलिस प्रशासन की आलोयना होने लगी तब राज्य पुलिस और रैफ पहुंची और विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। गौरतलब है कि बहरमपुर में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी की सभा थी। बेलडांगा से मिली जानकारी के अमुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वाहनो का चलना शुरू गया है।

ट्रेनों की भी आवाजाही शुरु हो गई है। लेकन स्थिति तनाव पूर्ण है। मुर्शिदाबाद जिले के एसपी सनी राज के मुताबिक बेलडांगा में स्थिति नियंत्रण में हैं। इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई और उसकी गश्ती हो रही है। सीसीटीवी को देख कर उपद्रवियो का पता किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी हो रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-inaugurated-several-development-projects-from-malda-town/105264

Related to this topic: