प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

नाबालिग मानने के आधार पर दी गई सजा पर उठे..

नाबालिग मानने के आधार पर दी गई सजा पर उठे सवाल

MP News : जबलपुर। एक आपराधिक मामले में युवती को नाबालिग मानते हुए सुनाई गई सजा को लेकर अब न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नाबालिग मानने के आधार पर दी गई सजा पर उठे सवाल

नाबालिग मानने के आधार पर दी गई सजा पर उठे सवाल |

MP News : जबलपुर। एक आपराधिक मामले में युवती को नाबालिग मानते हुए सुनाई गई सजा को लेकर अब न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईकोर्ट ने निचली अदालत की महिला न्यायाधीश और सरकारी अधिवक्ता से जवाब तलब किया है। मामला उस युवती से जुड़ा है, जिसे नाबालिग बताकर आरोपी के खिलाफ सजा तय की गई थी।

हालांकि दस्तावेज़ों और मेडिकल रिपोर्ट में युवती की उम्र 18 वर्ष से अधिक दर्शाई गई थी। इसके बावजूद अदालत ने इन साक्ष्यों को नजरअंदाज कर फैसला सुना दिया, जिसे हाईकोर्ट ने गंभीर त्रुटि माना है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब मेडिकल और अन्य प्रमाण स्पष्ट रूप से बालिग होने की ओर इशारा कर रहे हों तो उन्हें अनदेखा करना न्यायिक लापरवाही के दायरे में आता है।

अदालत ने इस मामले में संबंधित जज और सरकारी वकील को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने आरोपी को दी गई सजा को फिलहाल निरस्त करते हुए मामले की दोबारा समीक्षा के संकेत दिए हैं। अदालत ने यह भी कहा कि यदि तथ्यात्मक गलतियों के आधार पर फैसला दिया गया है तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है। इस मामले को न्याय व्यवस्था में सावधानी और निष्पक्षता की आवश्यकता से जोड़कर देखा जा रहा है। अगली सुनवाई में कोर्ट यह तय करेगी कि आगे की कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/south-korean-man-stabbed-to-death-in-greater-noida-live-in-partner-arrested/103673
 

Related to this topic: