उत्तर प्रदेश के मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास सेना के जवान का शव मिला है।
Raebareli: 22-Year-Old Army Jawan Found Dead Near Rupamau Railway Station, Probe Underway |
रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह सेना के 22 वर्षीय जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ध्रुव पुत्र प्रवीन कुमार निवासी जदतल, पोस्ट रलिया, थाना कसौला, जनपद रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ध्रुव भारतीय सेना में तैनात था और उसकी पोस्टिंग प्रयागराज में थी।
सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास लोगों ने ध्रुव का शव पड़ा देखा। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बताया जा रहा है, कि ध्रुव अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने गया था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के साथ मौजूद दोस्तों समेत अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। रेलवे स्टेशन के पास जवान का शव कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः किराये के बाकी पैसे मांगने पर ओला कैब चालक पर चाकू से हमला