प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जीएसटी कार्यालय पर छापा..

जीएसटी कार्यालय पर छापा, 4 लाख की रिश्वत लेते अधीक्षक व निरीक्षक गिरफ्तार

MP News : जबलपुर। ग्वारीघाट स्थित केंद्रीय जीएसटी (CGST) कार्यालय पर छापा मारा गया। वहां पदस्थ अधीक्षक मुकेश वर्मन और निरीक्षक सचिन कांत को..

जीएसटी कार्यालय पर छापा 4 लाख की रिश्वत लेते अधीक्षक व निरीक्षक गिरफ्तार

जीएसटी कार्यालय पर छापा, 4 लाख की रिश्वत लेते अधीक्षक व निरीक्षक गिरफ्तार |

MP News : जबलपुर। ग्वारीघाट स्थित केंद्रीय जीएसटी (CGST) कार्यालय पर छापा मारा गया। वहां पदस्थ अधीक्षक मुकेश वर्मन और निरीक्षक सचिन कांत को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जैसे ही सीबीआई टीम कार्यालय पहुंची, पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।यह कार्रवाई बुधवार शाम की गई।

दोनों अधिकारियों ने होटल व्यवसायी विवेक त्रिपाठी के ओयो (OYO) से जुड़े लेनदेन पर आपत्ति जताई थी। मामले को निपटाने के लिए अधिकारियों ने 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लगातार दबाव से परेशान होकर होटल व्यवसायी ने सीबीआई जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई।

एक करोड़ रुपये की रिकवरी की धमकी

केंद्रीय जीएसटी में पदस्थ दोनों अधिकारियों ने होटल व्यवसायी को धमकाते हुए कहा था कि ओयो से जुड़े लेनदेन के कारण लगभग एक करोड़ रुपये की रिकवरी बन रही है। साथ ही जल्द राशि जमा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।सीबीआई की योजना के तहत बुधवार शाम करीब 6 बजे दोनों अधिकारियों को उनके कार्यालय में ही 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सीबीआई दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pdps-iltija-mufti-lodges-police-complaint-against-bihar-cm-nitish-kumar/101767
 

Related to this topic: