प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मेडिकल कॉलेजों पर छापे में फर्जी डिग्री का रैकेट..

मेडिकल कॉलेजों पर छापे में फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा, महाराष्ट्र तक फैला है जाल

Uttar Pradesh : प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ और उन्नाव में समेत तीन राज्यों के नौ शहरों के 16 मेडिकल कालेजों पर छापों के बाद डिग्री और मार्कशीट बेचने के बड़े रैकेट का खुलासा किया है..

मेडिकल कॉलेजों पर छापे में फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा महाराष्ट्र तक फैला है जाल

मेडिकल कॉलेजों पर छापे में फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा, महाराष्ट्र तक फैला है जाल |

Uttar Pradesh : प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ और उन्नाव में समेत तीन राज्यों के नौ शहरों के 16 मेडिकल कालेजों पर छापों के बाद डिग्री और मार्कशीट बेचने के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। जांच से संकेत मिले हैं कि हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बेचने के रैकेट के तार महाराष्ट्र तक फैले हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बृहस्पतिवार को इस रैकेट में शामिल आरोपियों खासकर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा के ठिकानों पर मारे गए छापों में इसका खुलासा हुआ है। ईडी की टीमों ने तीन राज्यों के नौ शहरों में स्थित 16 ठिकानों पर छापों के दौरान कई अहम सुबूत जुटाए हैं, जिसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है। 

मालूम हो कि ईडी ने मोनाड यूनिवर्सिटी, विजेंद्र सिंह हुड्डा, यूनिवर्सिटी के कई अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ फर्जी डिग्री बनाने वाले हरियाणा के संदीप सेहरावत और उसके साथियों के ठिकानों पर छापा मारा था,  वहीं उन्नाव स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज और उसके प्रिंसिपल के आवास को भी खंगाला गया था। सूत्रों की मानें तो छानबीन के दौरान महाराष्ट्र के कई कॉलेजों को भी इस रैकेट द्वारा फर्जी डिग्री और मार्कशीट बेचने के प्रमाण हाथ लगे हैं।

कुछ कॉलेजों की छानबीन

अब ईडी के अधिकारी इस बाबत महाराष्ट्र के कुछ कॉलेजों की छानबीन करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर ईडी की टीमों ने सभी ठिकानों से 43 लाख नकदी समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें 50 से अधिक कंप्यूटर और लैपटॉप भी शामिल हैं। अधिकतर आरोपियों के जेल में होने की वजह से नकदी आदि की खास बरामदगी नहीं हो सकी। अब ईडी आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी, जिसके बाद उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/people-with-obesity-and-diabetes-will-no-longer-be-eligible-for-visas/96982

Related to this topic: