प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव में 76.41% मतदान

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण में 76.41% मतदान

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को कुल 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजस्थान निकाय चुनाव पहले चरण में 7641 मतदान

Rajasthan Civic Polls: 76.41% Turnout in Phase 1 |

जयपुर:  राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को कुल 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

162 नगर निकायों में डाले गए वोट

अधिकारियों के अनुसार प्रतापगढ़ जिले की अरनोद नगर पालिका में सबसे अधिक 91.98 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि भीलवाड़ा नगरपालिका में सबसे कम 63.68 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के कुल 309 में से 162 नगर निकायों में बुधवार को मतदान हुआ। इनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाएं शामिल हैं। बाकी बचे निकायों में शुक्रवार को मतदान होगा। मतगणना 14 सितंबर को होनी है।

43.95 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मतदान

राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्य के 5393 वार्ड में पार्षद के लिए बुधवार को हुए मतदान में कुल 57.52 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 43.95 लाख मतदाताओं ने वोट डाले और कुल मत प्रतिशत 76.41 प्रतिशत रहा। इस चरण में 20 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।

कई जगह झड़प और ईवीएम में गड़बड़ी

मतदान के दौरान कई स्थानों पर झड़प, कथित फर्जी मतदान और ईवीएम में गड़बड़ी की घटनाएं सामने आईं। 

यह भी पढ़: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

Related to this topic: