प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दस लाख की संपत्ति जलकर हुई राख

श्रृंगीऋषि धाम में असामाजिक तत्वों का तांडव, कई दुकानों में लगाई आग

अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। दुकानदारों के अनुसार करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

श्रृंगीऋषि धाम में असामाजिक तत्वों का तांडव कई दुकानों में लगाई आग

लखीसराय (बिहार)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रृंगीऋषि धाम में गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने धाम परिसर के आसपास स्थित करीब आधा दर्जन दुकानों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गयी। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। दुकानदारों के अनुसार करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। दुकानदारों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के विरोध में दुकानदारों ने शुक्रवार को पूरे दिन दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। दुकानदारों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से श्रृंगीऋषि धाम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। घटना के बाद धाम परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ेंः   इटावा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो की मौत; मासूम समेत तीन गंभीर

Related to this topic: