प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

अंबेडकरनगर: अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

सेवानिवृत्त दरोगा की आत्महत्या के मामले कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है और पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

अंबेडकरनगर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मृतक सेवानिवृत्त दरोगा इंद्र कुमार यादव |

अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश)। जिले के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 7:40 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी कार्यालय के सामने हुई। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

65 वर्षीय इंद्र कुमार यादव के रूप में हुई मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 65 वर्षीय इंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। वह अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ियावा गांव के निवासी थे। इंद्र कुमार यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात रहे थे। करीब पांच साल पहले वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे।

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अकबरपुर की साबुन वाली गली, मुरादाबाद में मकान बनवाया था। इसके बाद वह परिवार के साथ वहीं रहने लगे थे। रविवार सुबह वह अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। इसी दौरान कोलकाता से जम्मू जा रही ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं

परिजनों के मुताबिक, इंद्र कुमार यादव के परिवार में तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा बबलू सीआरपीएफ में तैनात है, जबकि दोनों छोटे बेटे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ेंः चंदौली में इलाज में लापरवाही का आरोप, एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर क्लीनिक में हंगामा

Related to this topic: