प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नहर में युवक का शव, हत्या की आशंका

रीवा में नहर में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, गर्दन पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका

रीवा में लापता 30 वर्षीय युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई, जबकि गर्दन पर धारदार हथियार के निशान और मौके से चाकू व खून के धब्बे मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

रीवा में नहर में मिला 30 वर्षीय युवक का शव गर्दन पर धारदार हथियार के निशान हत्या की आशंका

Rewa: 30-Year-Old Man's Body Found in Canal, Suspected Murder; Knife Recovered |

रीवा (मध्य प्रदेश)। चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुवारी गांव के पास पिपराहा मेन नहर में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इसरार उर्फ बब्बू के रूप में हुई है, जो बीते 26 अगस्त की शाम से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं, जिससे गला रेतकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल से चाकू व खून के निशान बरामद

घटना की सूचना मिलते ही चौरहटा पुलिस और एफएसएल की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को नहर के समीप एक चाकू और खून के धब्बे मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पड़ोसियों से विवाद और दोस्तों पर हत्या का आरोप

मृतक के पिता महमूद अंसारी के अनुसार, घटना से पहले बबूल की पत्ती तोड़ने की बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था, जिसमें आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी थी। 26 अगस्त की शाम करीब 5 बजे इसरार घर से निकला था। परिजनों का दावा है कि रात करीब 9 बजे तक उसे गांव के ही कुछ स्थानीय युवक नागेंद्र पटेल, राजू सोनी, महेंद्र के साथ देखा गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने इन्हीं लोगों पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संदेहियों से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट; त्रिशुली क्षेत्र खाली कराया गया

Related to this topic: