रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक युवक का अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड | रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक युवक का अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खेत के किनारे खड़ा यह युवक हाथों में अवैध देशी कट्टा लिए हुए है। पहले वह तमंचे को खोलकर उसमें कारतूस लोड करता है और फिर उसे आसमान की ओर तानकर फायरिंग करता है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है। सोशल मीडिया पर रील बनाने और दबंगई दिखाने के चक्कर में अवैध हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: बहराइच में 15 लाख की अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, 1.290 किलो मादक पदार्थ बरामद