प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपी को उसके गांव से पकड़ा

सहारनपुरः शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इसी मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

सहारनपुरः शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी उमैर |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) । सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 14 मई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उमैर पुत्र यूसुफ निवासी इस्माइलपुर माजरी, थाना सरसावा ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता ने शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने उसके परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी उमैर को उसके गांव इस्माइलपुर माजरी से पकड़ा

पीड़िता की शिकायत पर थाना चिलकाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी उमैर को उसके गांव इस्माइलपुर माजरी से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इसी मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार, महिला उपनिरीक्षक अर्चना, हेड कांस्टेबल अंकित पंवार और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ेंः जौनपुर में ₹3 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: