प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो अधिकारी दोषी पाए गए

यूपी में दो आईएफएस के खिलाफ वेतन निर्धारण में विसंगति पर जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वेतन निर्धारण, में विसंगति के मामले में राज्य के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के दो अधिकारियों को दोषी पाया है।

यूपी में दो आईएफएस के खिलाफ वेतन निर्धारण में विसंगति पर जांच के आदेश

यूपी में दो आईएफएस के खिलाफ वेतन निर्धारण में विसंगति पर जांच के आदेश

सरकार ने वेतन निर्धारण, में विसंगति के मामले में राज्य के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के दो अधिकारियों को दोषी पाया 

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वेतन निर्धारण, में विसंगति के मामले में राज्य के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के दो अधिकारियों को दोषी पाया है। राज्य सरकार ने दो आईएफएस अधिकारियों पुष्प कुमार के. और नवीन कुमार शाक्य के खिलाफ जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही राज्य सरकार के निर्देश पर नानपारा (बहराइच) में अवैध आरामशीन संचालन, अवैध कटान व भंडारण की शिकायत मिलने पर तत्कालीन उप प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वनाधिकारी राम बरन यादव के वेतन निर्धारण में प्रथमदृष्ट्या गंभीर विसंगतियां मिली हैं। इस मामले में प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण अनिल कुमार ने सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी नवीन प्रकाश शाक्य और पुष्प कुमार के. के खिलाफ जांच की कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

इसे भी पढेंः

कनाडा में सिखों के जनमत संग्रह पर उच्चायुक्त ने विरोध जताया

https://www.primenewsnetwork.in/india/kanada-high-commisnor-condemed-khalistan/98746

Related to this topic: