प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्कूल में पेड़ गिरने से तीन बच्चियों की मौत

समस्तीपुर में बड़ा हादसा: स्कूल परिसर में बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चियों की मौत, परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा

समस्तीपुर के विभूतिपुर में आंधी-तूफान के दौरान स्कूल परिसर में विशाल बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

समस्तीपुर में बड़ा हादसा स्कूल परिसर में बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चियों की मौत परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा

Samastipur: 3 School Girls Die as Banyan Tree Falls |

समस्तीपुर: बिहार समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकबेदौलिया, पंचायत–खास तभका दक्षिण, अंचल–विभूतिपुर में आंधी-तूफान के दौरान एक पुराना विशाल बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चों की हो गई मौत, वहीं इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया, आनन फानन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे स्थिति का जायजा लिए।

आंधी-तूफान के दौरान गिरा बरगद का पेड़

वहीं इस घटना के मृतक छात्रों की पहचान:

  • सपना कुमारी, उम्र–10 वर्ष
  • पायल कुमारी, उम्र–11 वर्ष
  • गुलनाज खातून, उम्र–10 वर्ष

तीनों मृतक बच्चियों की हुई पहचान

वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के निर्धारित प्रावधानों के तहत 4 लाख रुपए प्रति मृतक की दर से अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान 24 घंटे के अंदर कर दिया गया है। बताया गया है कि तीनों मृतक छात्रों के परिजनों को प्रशासन द्वारा 4-4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया हैं। जिला प्रशासन की ओर से इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है तथा शोक-संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की गई है।

ये भी पढ़ें: जौनपुर में बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Related to this topic: