शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, कोई बता नहीं सकता है कि भारत देश की भूमिका क्या है. यह युद्ध(US-इज़राइल बनाम ईरान संघर्ष)...
'PM मोदी ने अब तक कुछ नहीं कहा?...', मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लेकर बोले संजय राउत |
Maharashtra : US-इज़राइल बनाम ईरान युद्ध जारी है. भारत में विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारत की भूमिका क्या है? यह कोई नहीं बता सकता, यह युद्ध एक मिनी वर्ल्ड वॉर है, जिसमें अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान लेबनान शामिल हैं.
संजय राउत ने कहा कि इसके बाद अंडरग्राउंड लेवल पर गल्फ देश, रूस और चीन भी शामिल हैं. ये युद्ध अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. इतने भीषण युद्ध के बीच भी भारत जो कि 140 करोड़ लोगों का देश है, लेकिन आज तक हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने इस युद्ध पर अपनी राय व्यक्त नहीं की है. ये डर किस बात का है?
'मिडिल ईस्ट में भारत की क्या भूमिका है?'
उन्होंने कहा कि उन्हें हमें बताना चाहिए कि हमारी भूमिका क्या है और हम आगे क्या करने वाले हैं? पीएम मोदी हाल ही में इजरायल जा कर आए और युद्ध शुरू हो गया, वे यूएस राष्ट्रपति ट्रंप के साथ गुलामी का एक एग्रीमेंट साइन कर दिए हैं. वे युद्ध शुरू होने से आज तक चुप हैं, जो भी मीटिंग आप करते हैं, वो आपको देश को बताना चाहिए. ऑल पार्टी को बताना चाहिए कि मिडिल ईस्ट में भारत की क्या भूमिका है?
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/samrat-choudhary-has-given-information-regarding-the-death-of-a-neet-student/131310