प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिक्षक मिलने के बाद 7 दिन बाद खुला स्कूल

छात्राओं की जीत: शिक्षक मिलने के बाद 7 दिन बाद खुला स्कूल, प्रशासन ने भेजे 4 टीचर

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शिक्षकों की कमी को लेकर पिछले सात दिनों से बंद पड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी गुरुवार को फिर से खुल गया।

छात्राओं की जीत शिक्षक मिलने के बाद 7 दिन बाद खुला स्कूल प्रशासन ने भेजे 4 टीचर

After 7 Days, School Reopens With Teachers |

महासमुंद {छत्तीसगढ़}: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शिक्षकों की कमी को लेकर पिछले सात दिनों से बंद पड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी गुरुवार को फिर से खुल गया। छात्राओं की मांग पर प्रशासन ने स्कूल में चार अस्थायी शिक्षकों की व्यवस्था की, जिसके बाद स्कूल का ताला खोला गया।

'शिक्षक नहीं तो ताला नहीं खुलेगा' की थी चेतावनी

विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी से परेशान छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी कर दी थी। उनका साफ कहना था कि जब तक पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं भेजे जाएंगे, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। कलेक्टर से शिकायत के बाद प्रतिभा पब्लिक स्कूल से चार अस्थायी शिक्षकों की व्यवस्था की गई। शाला विकास समिति के अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि ये शिक्षक अगले चार महीने तक स्कूल में पढ़ाएंगे। इसके बाद नियमित शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है।

सरायपाली ब्लॉक का है मामला

यह पूरा मामला महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी का है। शिक्षकों की कमी के विरोध में छात्राएं पिछले सात दिनों से आंदोलन कर रही थीं। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था।

150 छात्रों पर सिर्फ तीन शिक्षक

स्कूल में करीब 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उनके लिए केवल तीन शिक्षक ही तैनात हैं। इससे पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। छात्राओं का कहना था कि स्कूल में गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल, सामाजिक विज्ञान और राजनीति विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक ही नहीं हैं। ऐसे में विशेष रूप से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी।

यह भी पढ़े: राजगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की चाकू से हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान

Related to this topic: