प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

पहले स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी..

पहले स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, 10 सेकंड बाद स्विफ्ट ने कुचला

मुरैना। शहर के बालाजी पैलेस मैरिज गार्डन के पास हुई बुजुर्ग की मौत का मामला अब संदिग्ध हो गया है। शुरुआत में इसे..

पहले स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी 10 सेकंड बाद स्विफ्ट ने कुचला

पहले स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, 10 सेकंड बाद स्विफ्ट ने कुचला |

मुरैना। शहर के बालाजी पैलेस मैरिज गार्डन के पास हुई बुजुर्ग की मौत का मामला अब संदिग्ध हो गया है। शुरुआत में इसे सामान्य सड़क हादसा माना गया, लेकिन घटना के 7 दिन बाद सामने आए CCTV फुटेज ने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी है।

CCTV में खुलासा, पहले स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, फिर स्विफ्ट ने कुचला

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है। CCTV फुटेज में स्पष्ट है कि पहले एक स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इसके करीब 10 सेकेंड बाद एक स्विफ्ट कार वहां से गुजरती है और सड़क पर गिरे बुजुर्ग को कुचलते हुए निकल गई। फुटेज में स्पष्ट है कि दोनों वाहन बिना रुके मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिजन ने सड़क दुर्घटना माना, पर जांच में खुलासा हुआ

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे सड़क दुर्घटना मान लिया था। इसी आधार पर पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई और परिजनों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच जब देर से की गई, तब इस पूरे में घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

दोनों वाहनों की की जा रही है पहचान

सवाल यह उठ रहा है कि यह केवल लापरवाही से हुई दुर्घटना थी या हिट एंड रन का गंभीर मामला। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर दोनों वाहनों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की तकनीकी जांच के बाद वाहन नंबर और चालकों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

मामला दर्ज कर पुलिस से शुरू किया जांच तेज

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है, वहीं, 7 दिन बाद सामने आई सच्चाई ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-attacks-cm-mamata-banerjee/131329

Related to this topic: