प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यात्रियों को लाभ...

यात्रियों को लाभ...देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा भवन में 200 सीटें बढ़ीं

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

यात्रियों को लाभदेवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा भवन में 200 सीटें बढ़ीं

यात्रियों को लाभ...देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा भवन में 200 सीटें बढ़ीं |

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने टर्मिनल भवन में 200 नई सीटें लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अप्रैल 2026 तक लागू कर दी जाएगी, जिससे खासकर पीक आवर्स में यात्रियों को बैठने की सुविधा मिल सकेगी।

भीड़ बढ़ी तो प्रतीक्षा क्षेत्र में शिकायतें भी बढ़ी

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, हाल के महीनों में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है, जिसके कारण प्रतीक्षा क्षेत्र में भीड़ और बैठने की कमी की शिकायतें मिल रही थीं। नई सीटें लगने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और टर्मिनल की क्षमता भी बढ़ेगी।

नये टर्मिनल से उतरेंगे छोटे विमान

इसके साथ ही टर्मिनल विस्तार योजना के तहत छोटे एटीआर विमान अब नए टर्मिनल से उड़ान भरेंगे। इससे मुख्य टर्मिनल पर दबाव कम होगा और बोर्डिंग प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।

चरणबद्ध तरीके से सुधार

प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और एयरपोर्ट सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से और भी सुधार कार्य किए जाएंगे, ताकि बढ़ती हवाई यातायात जरूरतों को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901

Related to this topic: