MP News : बुधनी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस संबंध में इनपुट मिला।
MP News : बुधनी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस संबंध में इनपुट मिला। शुक्रवार देर रात उनके भोपाल औऱ दिल्ली निवास पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. भोपाल के 74 बंगला स्थित बी-8 आवास की तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की है। इसके साथ ही दिल्ली में भी उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
शिवराज सिंह को जेड प्लस सुरक्षा पहले से ही मिली हुई है। अब यह अतिरिक्त सुरक्षा है। गृह मंत्रालय को नए इनपुट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा ) औऱ मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। इनपुट मिलने के बाद स्थानीय पुलिस औऱ सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों शहरों में शिवराज सिंह की सुरक्षा चक्र को कड़ा कर दिया है।
क्या होता है जेड प्लस सुरक्षा?
देश में यह सर्वेच्च श्रेणी की सुरक्षा है। इसमें 10 से अधिक एनएसजी कमांडो रहते हैं। इस सुरक्षा में पुलिस के साथ 55 प्रशिक्षित जवान तैनात रहते हैं। इस सुरक्षा चक्र का हर एक जवान मार्शल आर्ट का विशेषज्ञ होता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/union-cabinet-approves-budget-for-census2027/101015