प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर में सिजिंग एजेंट की हत्या..

इंदौर में सिजिंग एजेंट की हत्या, सिगरेट पीते युवती पर की थी टिप्पणी

MP News : शहर के द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार देर रात सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

इंदौर में सिजिंग एजेंट की हत्या सिगरेट पीते युवती पर की थी टिप्पणी

इंदौर में सिजिंग एजेंट की हत्या |

MP News : इंदौर। शहर के द्वारकापुरी औऱ अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार देऱ रात सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड में युवती, उसका प्रेमी और दो और आरोपी शामिल थे। शुरूआती जांच में पता चला कि एक दिन पहले सिगरेट पीने के समय उनमें विवाद हुआ था। इसी के बाद समझौते के बहाने युवक को बुलाया गया था और वारदात को अंजाम दिया।

अन्नपूर्णा पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान यश (पिता प्रदीप भान) और निवासी द्वारिकापुरी के रूप हुई है। सोमवार रात करीब 1.30 बजे युवती चारू परदेशी, उसका दोस्त रोहित औऱ दो लड़के ने फूटी कोठी के पास यश को मिलने के लिए बुलाया था। उस समय यश के साथ उसका दोस्त विक्रम भी साथ था। बातचीत पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कई बार यश पर चाकू से हमला किया। इससे गंभीर रूप से घायल यश को उसका दोस्त विक्रम नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले चारू परदेशी और रोहित पान की दुकान पर सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान टिप्पणी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। विवाद के बाद दोनों चले गए, लेकिन सोमवार को समझौते के बहाने फिर दोनों एक दूसरे से मिले। पुलिस ने बताया कि मृतक यश सीजिंग एजेंट का काम करता था, दूसरी तरफ  आरोपी चारू और रोहित नशे के आदी बताए जाते हैं। 

हत्या के बाद पुलिस ने यश के दोस्त विक्रम से पूछताछ की। इसमें चारू की भूमिका सामने आई। पुलिस की दो टीम अलग-अलग स्थान पर दबिश दे रही थी। पुलिस जब चारू के घर पहुंची तब वह वहां नहीं थी। मोबाइल लोकेशन पर पता चला कि आरोपी उज्जैन रोड  की ओर भाग रहे थे।

इसके बाद अन्यपूर्णा औऱ द्वारिकापुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह चारू औऱ रोहित को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड को जहां अंजाम दिया गया, वह स्थान दोनों पुलिस की सीमा पर है। यहां द्वारिकापुरी पुलिस का चेकिंग प्लाइंट लगता है। इसी से 100 मीटर की दूरी पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/people-in-pok-troubled-by-power-outages/102264
 

Related to this topic: