प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जसपुर में सीवरेज विकास को मिली मंजूरी

जसपुर में सीवरेज परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 11.14 करोड़ रुपये होंगे खर्च

उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र में सीवरेज और शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। अमृत-यू 2.0 के तहत स्वीकृत इन परियोजनाओं की कुल लागत 11.14 करोड़ रुपये है।

जसपुर में सीवरेज परियोजनाओं को मिली मंजूरी 1114 करोड़ रुपये होंगे खर्च

जसपुर में सीवरेज विकास को मिली मंजूरी |

उत्तराखंड: राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर क्षेत्र में सीवरेज एवं शहरी अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अमृत-यू 2.0 के यूज्ड वाटर मैनेजमेंट घटक के अंतर्गत जसपुर क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी है।

सीवरेज और जल प्रबंधन से शहरी सुविधाओं में होगा सुधार

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की इस स्वीकृति से जसपुर सहित राज्य के शहरी क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सीवरेज एवं प्रयुक्त जल प्रबंधन जैसी आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं में और सुधार होगा।

11.14 करोड़ से सीवरेज व्यवस्था होगी मजबूत

इन तीनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 11.14 करोड़ रुपये है, जिसमें 10.026 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जसपुर क्षेत्र में सीवरेज प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शहरी आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में फॉर्म 7 को लेकर घमासान, फर्जी आवेदन पर कार्रवाई के निर्देश
 

Related to this topic: